{"_id":"60258d848ebc3ee9614de4e3","slug":"jammu-kashmir-news-this-time-during-the-amarnath-yatra-langars-will-organised-with-new-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः अमरनाथ यात्रा के दौरान इस बार नई शर्तों के साथ लगेंगे लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः अमरनाथ यात्रा के दौरान इस बार नई शर्तों के साथ लगेंगे लंगर
Fri, 12 Feb 2021 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:33 AM IST
सार
- श्राइन बोर्ड ने यात्रा क्षेत्र के लिए मांगे आवेदन, 20 फरवरी अंतिम तिथि
- संगठनों को यात्रा क्षेत्र में एक ही लंगर लगाने की अनुमति
- आवेदन के साथ ही संगठनों को तीन साल की बैलेंस शीट भी देनी होगी
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरनाथ यात्रा 2021 के दौरान इस बार नई शर्तों के साथ लंगर लगेंगे। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने हर वर्ष लंगर लगाने वाले संगठनों से नई शर्तों के साथ आवेदन आमंत्रित किए। अब वह पूरे यात्रा क्षेत्र में सिर्फ एक ही लंगर लगा सकेंगे। लंगर लगाने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी तय की गई है। आवेदान के साथ ही खाने का मेन्यू, शर्तें, एसओपी, पुलिस सत्यापन का ब्योरा भी देना होगा।
विज्ञापन
इस बार किसी एसोसिएशन की बजाय लंगर संगठनों को सीधे श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को आवेदन करने को कहा गया है। नई शर्तों में पहली बार संगठनों को लंगर लगाने के लिए आवेदन के साथ वर्ष 2018-19, 2019-20 और 2020-21 की चार्टेड अकाउंटेंट से हस्ताक्षरित बैलेंस शीट के साथ दस हजार रुपए की सिक्टोरिटी मनी का ड्रॉफ्ट भी देना होगा। लंगर सेवा में शामिल होने वाले सदस्यों का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
लंगर संगठनों के आवेदनों की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उप सीईओ की कमेटी जांच करेगी। सीमित समय में लंगर लगाने की अनुमति दी जाएगी। आवेदनकर्ता पर कोई जुर्माना अथवा बोर्ड का बकाया नहीं होना चाहिए। लंगर की अनुमति के बाद सेवादारों, कुक का पुलिस सत्यापन सहित अन्य औपचारिकताओं का ब्योरा 15 मई 2021 तक बोर्ड को देना होगा।
विज्ञापन
उपराज्यपाल से मिलेगा साबलो शिष्टमंडल
लंगर संगठनों के लिए नई शर्तें लागू होने के मुद्दों पर श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर्स आर्गनाइजेशन (साबलो) का शिष्टमंडल जल्द उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलेगा। साबलो के महासचिव राजन गुप्ता ने कहा कि श्राइन बोर्ड की ओर से नई शर्तें लागू करने से लंगर संगठनों की परेशानी बढ़ी है। लंगर संगठनों से देश के विभिन्न हिस्सों से सेवादार जुटते हैं, जिससे सभी का पुलिस सत्यापन करवाना कठिन है। उन्होंने कहा कि पहली बार बैलेंस शीट मांगी गई है। इन सभी मुद्दों पर उप राज्यपाल के साथ चर्चा की जोगी।