फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir news: terrorist of Jaish-e-Mohammad (JEM) has been arrested from the Tral 

जम्मू-कश्मीरः जैश का मददगार त्राल से गिरफ्तार, हथियार बरामद

Mon, 01 Mar 2021 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Jammu kashmir news: terrorist of Jaish-e-Mohammad (JEM) has been arrested from the Tral 
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके से रविवार शाम सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर लारू जगीर से ओजीडब्ल्यू मुजमिल अहमद भट को गिरफ्तार किया गया। वह अवंतीपोरा में टोल पोस्ट पर काम करता है। उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन

 

इस बीच पत्रकारों से बात करते हुए जीओसी मेजर जनरल साही ने कहा संघर्ष विराम समझौता सही दिशा में उठाया गया एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि कि जब सीमा पर शांति होगी तो हम दूसरी ओर अपना ध्यान लगाएंगे। कहा, उत्तरी कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में है। यहां करीब 65 आतंकी सक्रिय हैं। एलओसी पर बर्फ कम होने के चलते उस इलाके में जवानों गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। 

विज्ञापन


कहा, सीमा पार से घुसपैठ या हथियार भेजने जैसी सभी गतिविधियां रोकी जानी चाहिए। उम्मीद है कि समझौता के नतीजे जमीन पर देखने को मिलेंगे। संघर्ष विराम उल्लंघन मूल रूप से आतंकवादियों को सीमा पार करने में सहायता करने के लिए होता आया है। जीओसी ने कहा कि घाटी में इस समय करीब 210 से 215 आतंकी सक्रिय हैं। करीब 140 दक्षिण तथा 60-65 आतंकी उत्तरी कश्मीर में मौजूद हैं। उत्तरी कश्मीर में सक्रिय आतंकियों में करीब 20 स्थानीय और अन्य विदेशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एलओसी पर बर्फ कम होने के चलते उस इलाके में जवानों गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। कहा, सीमा पार से घुसपैठ या हथियार भेजने जैसी सभी गतिविधियां रोकी जानी चाहिए। उम्मीद है कि समझौता के नतीजे जमीन पर देखने को मिलेंगे।


संघर्ष विराम उल्लंघन मूल रूप से आतंकवादियों को सीमा पार करने में सहायता करने के लिए होता आया है। जीओसी ने कहा कि घाटी में इस समय करीब 210 से 215 आतंकी सक्रिय हैं। करीब 140 दक्षिण तथा 60-65 आतंकी उत्तरी कश्मीर में मौजूद हैं। उत्तरी कश्मीर में सक्रिय आतंकियों में करीब 20 स्थानीय और अन्य विदेशी हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed