फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,ssp meet with pensioners in rs pura

सेवानिवत्त पुलिस अफसरों ने कहा, थानों में सम्मान नहीं मिलता

विज्ञापन
jammu kashmir news,ssp meet with pensioners in rs pura
आरएस पुरा। एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल ने नॉन गजेटेड पुलिस पैंशनर वेलफेयर फोरम के सदस्यों की समस्याएं सुनीं। सदस्यों ने कहा कि पुलिस थानों आदि में जाने पर अधिकारी व अन्य उन्हें सम्मान नहीं देते। इस पर एसएसपी ने कहा कि आगे से ऐसी दिक्कत नहीं आएगी। इंदेश्वर पैलेस के सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की बेहतरी के लिए बनाई गई योजनाओं को लागू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए, ताकि समस्याएं उठे और उनका समाधान हो। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त लोग हमारे परिवार का ही हिस्सा हैं। पुलिस अधिकारियों को उनके अनुभवों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त लोगों की वेतन विसंगितयां दूर करने के साथ पुलिस अस्पताल में कोविड वैक्सीन देने की व्यवस्था की जाएगी। सेवानिवृत्त लोगों के परिवारों के बच्चों को सरकारी नौकरी नहीं मिलने पर पुलिस वेलफेयर की ओर से रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए जाने के लिए बनाई योजनाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नॉन गजेटेड पुलिस पैंशनर वेलफेयर फोरम के चेयरमैन अजीत सिंह व अन्य ने कहा कि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, उन्हें लागू भी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसपी हेडर्क्वाटर आदिल हमीद, एसडीपीओ आरएस पुरा शब्बीर अहमद खान, आरएस पुरा थाना प्रभारी जयपाल शर्मा, मीरां साहिब थाना प्रभारी एजाज वानी सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed