{"_id":"681914f50876437f470b55d9","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-266-1-sr31001-104295-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से हल करे नेकां कार्यकर्ता - फारूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से हल करे नेकां कार्यकर्ता - फारूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उजागर करने के लिए एकजुट होकर काम करें। उन्होंने यह टिप्पणी पार्टी मुख्यालय में कई जनप्रतिनिधिमंडलों और पार्टी नेताओं से मुलाकात के दौरान की। डॉ. फारूक ने पार्टी पदाधिकारियों के लिए जनता के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वे जनता और पार्टी के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए यह अनिवार्य है कि वे उन लोगों की चिंताओं को सक्रिय रूप से दूर करें और उनके लिए वकालत करें जिनका वे प्रतिनिधित्व करते हैं। जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देकर, हम समुदाय के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर सकते हैं और सभी के लिए उज्जवल भविष्य की दिशा में काम कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, पिछले एक दशक में महत्वपूर्ण चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद जनता की आवाज बनना और उनके कल्याण के लिए अथक प्रयास करना हमारा कर्तव्य है। डॉ. फारूक ने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया कि वह पार्टी के घोषणापत्र में उल्लिखित सभी वादों को पूरा करेगी। संवाद