{"_id":"66f6d57e965e72011704c1c1","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-266-1-sr31001-102500-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर में करदाताओं की शिकायतों का होगा निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर में करदाताओं की शिकायतों का होगा निपटारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। आयकर विभाग ने जम्मू-कश्मीर में करदाताओं की शिकायतों के समाधान के लिए अक्तूबर के पहले सप्ताह में एक विशेष अभियान का आयोजन करने की घोषणा की है। यह अभियान 3 से 5 अक्तूबर और 7 से 10 अक्तूबर तक राजबाग स्थित आयकर भवन में आयोजित किया जाएगा। इस कैंप की निगरानी प्रधान आयकर आयुक्त, जम्मू-कश्मीर, विक्रम सहाय करेंगे।
सहाय ने कहा, आयकर विभाग करदाताओं के साथ सकारात्मक और सहयोगात्मक संबंध को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। शिकायतों के समाधान के लिए एक समर्पित मंच प्रदान कर विभाग करदाताओं के लिए कर भुगतान की प्रक्रिया को सुगम बनाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान विभिन्न शिकायतों का समाधान करेगा, जिसमें आकलनों का सुधार, डुप्लिकेट पैन मुद्दे, ई-निवारण संबंधी प्रश्न और अन्य शिकायतें शामिल हैं।