फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: तापमान के साथ बढ़ गई तरबूज की मांग, 10 करोड़ पहुंचा महीने का कारोबार

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने पर सूखते गले को शीतल करने के लिए ठंडा पानी के साथ ही खीरा, ककड़ी, तरबूज जैसे मौसमी फलों की डिमांड बढ़ जाती है। इसमें भी सर्वाधिक मांग तरबूज की होती है। क्योंकि भरपूर पानी होने के साथ ही इसमें शरीर के लिए फायदेमंड विटामीन सी व अन्य पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। श्रीनगर में मौजूदा समय प्रमुख बाजार और करीब हर चौराहे पर तरबूज की बिक्री होते हुए देखी जा सकती है। गर्मी के मौसम में तरबूज लोगों को राहत पहुंचा रहा है तो वहीं कारोबारियों की जेब भी गरम हो रही है। पारिमपुर फल मंडी एसोसिएशन के मुताबिक मार्च 2025 से हर महीने यूपी, बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश व अन्य प्रदेशों से 50-55 ट्रक माल मंडी में आ रहा है। एसोसिएशन के सदस्य शब्बीर अहमद बताते हैं कि पिछले साल तक बमुश्किल चार-पांच करोड़ महीने का बिकने वाले तरबूज का कारोबार रमजान माह के समय से दस करोड़ रुपये महीने तक पहुंच गया है। शब्बीर शाह बताते हैं कि इस बार पड़ रही भीषण गर्मी में श्रीनगर का शायद ही कोई ऐसा बाजार और चौराहा होगा जहां तरबूज न बिक रहा हो। उन्होंने बताया कि पिछले तीन-चार साल से इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए अब स्थानीय स्तर पर भी किसानों ने इसकी पैदावार शुरू कर दी है। डिमांड का करीब 30 प्रतिशत माल स्थानीय स्तर पर ही तैयार हो जा रहा है। कभी घाटे का सौदा समझे जाने वाला तरबूज किसानों और व्यापारियों की आय का प्रमुख जरिया बनता जा रहा है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed