फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

लद्दाख में स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन तक नए बुनियादी ढांचे तेज़ी से विकसित हो रहे : एलजी

विज्ञापन
jammu kashmir news
लेह। स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन को लद्दाख की तीन जीवन रेखाएं बताते हुए लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के समग्र और सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए इन क्षेत्रों को मज़बूत करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लद्दाख में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा और पर्यटन तक नए बुनियादी ढांचे तेज़ी से विकसित हो रहे हैं। इन उपलब्धियों को उजागर करना ज़रूरी है ताकि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के विज़न से हो रहे बदलाव के बारे में जान सकें। उपराज्यपाल ने विशेष विकास पैकेज (एसडीपी) और राज्य घटकों के तहत विकास परियोजनाओं पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा।
विज्ञापन


दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश के अपने हालिया दौरे के बाद कविंदर गुप्ता ने एसएनएम अस्पताल, लेह और जिला अस्पताल, कारगिल में न्यूमेटिक ट्यूब सिस्टम (पीटीएस) शुरू करने का प्रस्ताव रखा। आधुनिक अस्पतालों में व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली यह उन्नत प्रणाली, प्रयोगशाला के नमूनों, दवाओं और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को विभिन्न विभागों में तेज़ी से पहुंचाने में सक्षम बनाती है, जिससे रोगियों की देखभाल तेज़ और अधिक कुशल सुनिश्चित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर जो भारत के सबसे बड़े सरकारी स्कूलों में से एक है, की तर्ज पर आदर्श स्कूल स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया और लद्दाख में शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल की खोज करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पर्यटन के संबंध में उपराज्यपाल ने उच्च-ऊंचाई वाले क्षेत्र में अभियानों और ट्रेकिंग के दौरान पर्वतारोहियों के जीवन की सुरक्षा के लिए लद्दाख पर्वतारोहण नीति को अक्षरशः लागू करने के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन न केवल लोगों की जान बचाएगा, बल्कि एक ज़िम्मेदार साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में लद्दाख की छवि को भी निखारेगा।

इससे पहले स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. ताशी थिनलेस ने आगामी परियोजनाओं पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी, जिनमें एक नया मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज, एसएनएम अस्पताल में एक कार्डियक कैथ लैब और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कारगिल ज़िला अस्पताल का उन्नयन, 3 टेस्ला एमआरआई मशीन की खरीद और पूरे लद्दाख में स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण शामिल है।

प्रशासनिक सचिव भानु प्रभा ने स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा से संबंधित परियोजनाओं पर जानकारी प्रस्तुत की। प्रशासनिक सचिव, संजीत रोड्रिग्स ने पर्यटन विभाग की प्रमुख पहलों की जानकारी दी, जिनमें भीमबट परियोजना, द्रौपदी कुंड परियोजना, पेंजी ला विकास, लेह में ट्रांस-हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, सिंधु घाट विस्तार, चौखांग विहार परियोजना और कारगिल में बाल्टी बाजार का जीर्णोद्धार शामिल है। उन्होंने पर्यटन मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित परियोजनाओं, जैसे जुले लेह जैव विविधता पार्क, हुंदरमन विलेज एक्सपीरियंस, कारगिल में वाटर स्क्रीन प्रोजेक्शन मल्टीमीडिया शो, लेह पैलेस में ध्वनि एवं प्रकाश शो और मुश्कोह घाटी को एक स्थायी पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देना पर भी प्रकाश डाला।


रोड्रिग्स ने नई नीतिगत रूपरेखाओं - लद्दाख होमस्टे नीति 2023, एसटीपी प्रोत्साहन नीति 2024 और लद्दाख पर्वतारोहण नीति 2024 के बारे में भी जानकारी दी, जिनका उद्देश्य पूरे क्षेत्र में जिम्मेदार, समुदाय-संचालित और स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed