{"_id":"686180676dcb92fbd10d5dd8","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11003-102747-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी रियासत हमारा हक आंदोलन से कांग्रेस पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएगी : कर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी रियासत हमारा हक आंदोलन से कांग्रेस पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएगी : कर्रा
विज्ञापन
बारामुला। बारामुला जिले में रविवार को कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लोगों के अधिकारों की सुरक्षा और जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के वादे को दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारी रियासत हमारा हक आंदोलन पार्टी द्वारा जम्मू-कश्मीर के सम्मान को वापस लाने के लिए दोहराया गया है, जिसे मोदी सरकार ने केंद्र से सीधे शासन करने के उद्देश्य से छीन लिया है।
इससे पूर्व उत्साही कार्यकर्ताओं ने जेकेपीसीसी प्रमुख तारिक हमीद कर्रा, पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन, हाजी अब्दुल रशीद डार और अन्य वरिष्ठ नेताओं का डाक बंगला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन ने हमारी रियासत हमारा हक को जेकेपीसीसी की एक बड़ी पहल करार दिया। कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए। हाजी अब्दुल रशीद डार ने अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के नेतृत्व में जेकेपीसीसी द्वारा शुरू किए गए हमारी रियासत हमारा आंदोलन की सराहना की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीसीसी अध्यक्ष बारामुला मीर इकबाल ने कहा कि जल्द ही सांविधानिक गारंटी के साथ राज्य का दर्जा बहाल करने की पार्टी की मांग को दोहराने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधायक एडवोकेट इरफान हफीज लोन ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। वरिष्ठ नेता निसार अहमद मुंडो, आबिद कश्मीरी, फैयाज अहमद मीर, डॉ. औदिल फारूक मीर लासजन, सुहैल बुखारी आदि ने भी सभा को संबोधित किया।
-- -