{"_id":"686ac68e6e7cc026470737f4","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11002-103234-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रधानमंत्री कार्यालय के सलाहकार ने लाल चौक का दौरा किया, हितधारकों से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रधानमंत्री कार्यालय के सलाहकार ने लाल चौक का दौरा किया, हितधारकों से मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के सलाहकार तरुण कपूर ने रविवार को लाल चौक का दौरा किया और वहां व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
जानकारी के अनुसार कपूर ने व्यापारियों की बात ध्यान से सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके सभी मुद्दों पर विचार किया जाएगा। वहां से रवाना होने से पूर्व उन्होंने प्रसिद्ध घंटाघर के सामने एक ग्रुप फोटो भी लिया। इस दौरान कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर वीके बिधूड़ी, आवास एवं शहरी विकास विभाग की कमिश्नर सेक्रेटरी मनदीप कौर, पर्यटन विभाग की कमिश्नर सेक्रेटरी यशा मुद्गल और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सलाहकार से मिलने के बाद व्यापारियों ने बताया कि वे खुश हैं कि प्रधानमंत्री कार्यालय से एक दूत उनके पास पहुंचा। उन्होंने कहा, हमारे सभी मुद्दे सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचेंगे और यह हमारे लिए वास्तव में महत्वपूर्ण है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां से सलाहकार तरुण कपूर राज बाग स्थित सिल्क फैक्ट्री रोड कॉरिडोर के साथ नव विकसित रिवरफ्रंट गए जहां उन्होंने प्रमुख सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की भी जानकारी दी गई।