{"_id":"68658b0ce95c6008560a8c54","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11002-102944-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सिंचाई संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए प्रभावी उपाय करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सिंचाई संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए प्रभावी उपाय करें अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जलशक्ति, वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा और कृषि उत्पादन विभाग के मंत्री जावेद अहमद डार ने बुधवार को नागरिक सचिवालय में आयोजित बैठक में सिंचाई परिदृश्य की व्यापक समीक्षा की।
यह बैठक कृषक समुदाय की सिंचाई समस्याओं के मद्देनजर बुलाई गई थी। साथ ही विभाग की तरफ से किसानों को विश्वसनीय सिंचाई आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अपनाई गई प्रतिक्रिया प्रणाली का आकलन किया गया।
विधायक गुलाम अहमद मीर, हसनैन मसूदी, इरशाद रसूल कार, हिलाल अकबर लोन और इरफान हाफिज लोन ने भी बैठक में भाग लिया और अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सिंचाई आपूर्ति के संबंध में अपनी चिंताओं को साझा किया। लिफ्ट और ग्रेविटी सिंचाई योजनाओं, नाबार्ड/कैपेक्स/सीएसएस परियोजनाओं और कृषि समृद्धि के लिए कुशल जल प्रबंधन के कामकाज पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
राणा ने सिंचाई संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए प्रभावी उपाय करने, खासकर किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए एक कुशल प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों के कारण हम एक गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं और कुछ कमियां भी हैं लेकिन हमें समाधान खोजना होगा।