फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: चाडूरा के एसडीएच में डायलिसिस सेंटर खुला, फ्री मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के चाडूरा में स्थित उप जिला अस्पताल (एसडीएच) में डायलिसिस सेंटर की शुरुआत के बाद से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस बीच डॉक्टरों के अनुसार यह सुविधा चाडूरा ब्लॉक की करीब दो लाख से अधिक आबादी वाले क्षेत्र में किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीज़ों को लाभ पहुंचाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शाहनवाज अहमद ने कहा, यह लोगों की लंबे समय से लंबित मांग थी। एक अन्य निवासी मुर्तज़ा नबी ने कहा कि उनकी दादी को सप्ताह में तीन बार डायलिसिस करवाना पड़ता है। उन्हें इसके लिए करीब 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था जो न केवल मरीज़ के लिए बल्कि उसके साथ अन्य लोगों के लिए मुश्किल था। अब उनके घर से केवल दो किलोमीटर की दूरी पर यह सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लगभग 45 लाख रुपये की लागत से विकसित नव स्थापित केंद्र चाडूरा और आसपास के क्षेत्रों के रोगियों को मुफ्त डायलिसिस सेवाएं प्रदान करेगा। चाडूरा की बीएमओ डॉ. हशमत ने बताया कि यह सुविधा रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चालू रहेगी और इससे उन रोगियों को राहत मिलेगी, जो डायलिसिस के लिए श्रीनगर या बडगाम जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय विधायक अली मोहम्मद डार ने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए एक प्रमुख स्वास्थ्य सहायता के रूप में काम करेगा। इससे नियमित डायलिसिस की जरूरत वाले वंचित रोगियों के लिए समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और उम्मीद जताई कि आगे भविष्य में अस्पताल में और सेवाओं को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed