{"_id":"6898f0020a470103a308bad9","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11001-105509-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ण राज्य का दर्जा जम्मू-कश्मीर के लोगों का हक : पवन खेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ण राज्य का दर्जा जम्मू-कश्मीर के लोगों का हक : पवन खेड़ा
विज्ञापन
श्रीनगर। पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर कांग्रेस की क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। रविवार को एमए रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में अनंतनाग के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भूख हड़ताल में शामिल हुए। इस दौरान यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं संचार विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य का दर्ज जम्मू-कश्मीर के लोगों का हक है और यह उन्हें मिलना चाहिए।
पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग के लिए कांग्रेस की क्रमिक भूख हड़ताल शनिवार को शुरू हुई। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष तारिक कर्रा ने एमए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में भूख हड़ताल शुरू की थी। रविवार को पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेसी भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने बताया कि यह भूख हड़ताल पार्टी के हमारी रियासत, हमारा हक अभियान का हिस्सा है जिसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करना है।
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर को 5 अगस्त, 2019 को केंद्र ने दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था। साथ ही अनुच्छेद 370 भी निरस्त कर दिया था। कांग्रेस पार्टी 9 से 21 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में भूख हड़ताल करेगी। यह शांतिपूर्ण भूख हड़ताल जम्मू-कश्मीर के 1.40 करोड़ नागरिकों की इच्छाओं और आकांक्षाओं के लिए शुरू की गई है। संसद सत्र चल रहा है इसलिए पार्टी जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली के निर्णय की प्रतीक्षा में है। अगर कोई प्रगति नहीं होती है तो 21 अगस्त को नई रणनीति बनाई जाएगी।