{"_id":"6898ee42d9edda82be06f258","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11001-105502-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप झूठे : शिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप झूठे : शिंदे
विज्ञापन
श्रीनगर। एयरपोर्ट रोड स्थित होटल में रविवार को शिवसेना ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान यहां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप झूठे हैं। अगर राहुल गांधी ठीक कह रहे हैं तो एफिडेविट क्यों नहीं दे रहे। जीतते हैं तो सब अच्छा है, हारते हैं तो चुनाव आयोग को दोष देते हैं।
इससे पहले उन्होंने बताया कि शिवसैनिकों ने सीमा पर देश की रक्षा कर रहे सेना के जवानों के लिए रक्तदान शिविर लगाया है। इस दौरान काफी लोगों ने रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर से सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उसे घुटनों पर लाकर संघर्ष विराम के लिए मजबूर किया।
सेना ने ऑपरेशन महादेव चलाकर कश्मीर के आदिल सहित 26 मासूमों की जान लेने वाले आतंकियों का खात्मा किया है। इससे आदिल के माता-पिता को तो इंसाफ मिला ही उन बहनों को भी इंसाफ मिला जिनका सिंदूर इन आतंकियों ने छीन लिया। हमने आदिल के माता-पिता को भी कार्यक्रम में इसीलिए बुलाया है।
विज्ञापन
कश्मीर में पर्यटकों के लिए महाराष्ट्र हॉल बनेगा। महाराष्ट्र से यहां पर्यटक आ रहे हैं, अन्य जगहों से भी आएंगे। हम महाराष्ट्र और कश्मीर का रिश्ता और मजबूत करेंगे। सभी को मिलकर पहले जैसा माहौल बनाने का प्रयास करना चाहिए। हमें भारतीय सेना और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। जल्द ही हालात सामान्य होंगे।
महाराष्ट्र में भाषा विवाद और जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य के दर्जे के सवाल पर शिंदे बोले, हमले के समय सभी ने मदद की, पर्यटक भी जानते हैं कि कश्मीरी काफी मददगार है, पर्यटक फिर आएंगे। फिर से स्टेटहुड के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश को आगे बढ़ा रहे हैं, जम्मू कश्मीर आगे बढ़े, यहीं चाहते हैं। इसके लिए जो सही निर्णय होगा लिया जाएगा। हमें प्रधानमंत्री के निर्णय पर भरोसा है।