फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: लोगों ने खराब मोबाइल नेटवर्क को सुधारने, सड़कों के डामरीकरण की मांग की

विज्ञापन
jammu kashmir news
कुपवाड़ा। कुपवाड़ा की उपायुक्त आयुषी सूदन ने बुधवार को सीमावर्ती क्षेत्र केरन का दौरा किया। हायर सेकेंडरी स्कूल केरन में एक मेगा ब्लॉक दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। लोगों ने अपनी रोजमर्रा की विकासात्मक समस्याओं जैसे खराब मोबाइल नेटवर्क और आंतरिक सड़कों के डामरीकरण की आवश्यकता को सामने रखा। उपायुक्त ने हायर सेकेंडरी स्कूल केरन में रोबोटिक लैब का उद्घाटन किया और शिक्षकों को इस प्रयोगशाला का उपयोग करके स्कूल के बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

लोगों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन केरन के लोगों को बुनियादी सुविधाएं विशेष रूप से सड़क संपर्क, अस्पताल उपकरण और मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि उनकी कठिनाइयों को कम किया जा सके। उन्होंने लोगों को उनकी विकासात्मक समस्याओं और शिकायतों के समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि वे संबंधित अधिकारियों की एक अलग व्यापक बैठक आयोजित करेंगी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को बच्चों विशेष रूप से लड़कियों को प्रेरित करने और उनकी स्कूल में निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए एक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों के पूर्ण संचालन के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी पर भी जोर दिया। उपायुक्त ने मत्स्य पालन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, पशुपालन और अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का विस्तृत जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed