{"_id":"686181b139f7bb5c030d6496","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11001-102737-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राणा ने मणिगाम, बालटाल, दोमेल कैंपों का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राणा ने मणिगाम, बालटाल, दोमेल कैंपों का दौरा किया
विज्ञापन
गांदरबल। जल शक्ति, वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने रविवार को अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल कैंप पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने चल रही तैयारियों का आकलन करने के लिए ट्रांजिट कैंप मणिगाम, बालटाल बेस कैंप और दोमेल कैंप का दौरा किया। गांदरबल के उपायुक्त जतिन किशोर, कैंप अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मंत्री को की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
राणा ने जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित जल नल कनेक्शन, नियमित जल परीक्षण और तत्काल सुधारात्मक उपायों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को पानी के टैंकरों को स्टैंडबाय मोड पर रखने और विशेष रूप से सामुदायिक रसोई, झोपड़ियों, बाथरूम/शौचालय और पशुओं के लिए पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।