फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: तपती धूप... सड़कों पर सन्नाटा, छांव की तलाश में दिखे पर्यटक

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जाते-जाते भी जून की गर्मी सता रही है। कश्मीर में गर्मी से से बुरा हाल है और सभी जगह पारा सामान्य से अधिक चल रहा है। रविवार को सुबह से ही धूप में तपती सड़कें सूनी दिखाई दीं। श्रीनगर के लाल चौक पर रविवार बाजार लगा होने पर भी लाेग बहुत कम थे। पर्यटक भी छांव की तलाश में प्रताप पार्क और शेडों की शरण लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन

डल झील किनारे भी कुछ ऐसा ही हाल दिखाई दिया। हालांकि इस गर्मी के बीच कुछ पर्यटक शिकारे की सैर भी करते दिखे। शाम को धूप कम हुई तो बाजारों और पर्यटन स्थलों की रौनक लौटी। रविवार रात करीब 10 बजे तक पर्यटक लाल चौक के घंटाघर पर घूमते दिखाई दिए। हालांकि इनमें से अधिकतर वे थे जो लालचौक के आसपास के हाटलाें में ठहरे हैं।
विज्ञापन

रविवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed