{"_id":"685319760c3864c0b40bec47","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11001-101936-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ड्रग तस्करी के आरोपियों की 40 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ड्रग तस्करी के आरोपियों की 40 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने बिजबिहाड़ा के मूमिन दांजी गांव में नशा तस्करी के आरोपी की 40 लाख की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार आोपी मोहम्मद अफजल भट के खिलाफ बिजबिहाड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज है। इसके अतिरिक्त वगीहामा, बिजबेहाड़ा निवासी सबजार अहमद दास के स्वामित्व वाली कार को जब्त किया गया है। जब्त किए गए आवासीय घर और जब्त वाहन का संयुक्त अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 40 लाख रुपये है।
कुपवाड़ा में ड्रग तस्करी का आरोपी पकड़ा
कुपवाड़ा। पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फैसल अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फैसल अहमद ड्रग्स की तस्करी कर रहा है। उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाका लगाकर आरोपी को रोका और उसकी जांच की। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। संवाद