फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अमरनाथ यात्रा : गांदरबल के दुकानदारों ने की कोटा बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news
गांदरबल। बालटाल से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा तक हर साल अपनी दुकानें लगाने वाले विक्रेताओं ने गांदरबल के डीसी कार्यालय में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि उन्होंने अमरनाथ यात्रा के दौरान अपनी दुकानें लगाने और यात्रियों को अन्य सेवाएं प्रदान करने के लिए फरवरी में आवेदन किया था।
विज्ञापन

जिला प्रशासन गांदरबल को 500 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस साल केवल 39 विक्रेताओं को ही अनुमतियां जारी की गईं। एक दुकानदार मोहम्मद यूनिस ने कहा, प्रशासन ने हमारे साथ अन्याय किया है, क्योंकि हम पूरे साल तैयारी करते हैं और यात्रियों को बेचने के लिए सामान धीरे-धीरे इकट्ठा करते हैं, जिससे हमारी आजीविका चलती है। एक अन्य विक्रेता ने बताया, हमने विभिन्न बैंकों से ऋण लिया है और कुछ लोगों ने अपनी पत्नियों के गहने बेचे हैं, ताकि हम यात्रा के दौरान आजीविका कमा सकें, क्योंकि हम पूरी तरह से यात्रा पर निर्भर हैं। उन्होंने अब उपराज्यपाल प्रशासन, मुख्यमंत्री और डीसी गांदरबल से इस साल कोटा बढ़ाने और इन गरीब विक्रेताओं को मौका देने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed