{"_id":"68f294465eef05fb30066c3f","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-202-1-udh1007-128661-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पंचायत लंगा में 11 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका खेल मैदान का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पंचायत लंगा में 11 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका खेल मैदान का निर्माण कार्य
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत लंगा में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान का निर्माण कार्य 2014 में शुरू किया गया था, लेकिन 11 साल बीत जाने के बाद भी आज तक कार्य पूरा नहीं हो सका। इसके चलते खिलाड़ियों को खेलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संदर्भ मेें पूर्व सरपंच मदन लाल ने बताया कि क्षेत्र में खेल मैदान बनाने के लिए उनके पास 10 कनाल जमीन है। इस पर खेल मैदान का निर्माण कार्य 11 साल पहले शुरू किया गया था। मनरेगा के तहत अभी तक 12 लाख रुपये और कैपेक्स बजट के तहत 8 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। अभी भी फेसिंग व पवेलियन का निर्माण बाकी है।
उन्होंने बताया कि इस मैदान के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अभी भी 50 लाख रुपये की जरूरत है। उन्होंने एक बार फिर से डीसी से जल्द से जल्द खेल मैदान के निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की है, ताकि खिलाड़ियों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।