{"_id":"68f29525836d67318c093f6a","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-202-1-sjam1013-128653-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चिनैनी क्षेत्र में 136 करोड़ से छह नई 42 किलोमीटर लंबी सड़कें बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चिनैनी क्षेत्र में 136 करोड़ से छह नई 42 किलोमीटर लंबी सड़कें बनेंगी
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र में 136 करोड़ की लागत से करीब 42 किलोमीटर लंबी पीएमजीएसवाई की छह सड़के बनेंगी।पीएमजीएसवाई के तहत सड़कें बनाए जाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। इसके बाद सड़क का कार्य आरंभ होगा और कई गांव सड़क से लाभान्वित होंगे। सड़के बनने से पैदल चलने वाले लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही मरीजों को भी अस्पताल पहुंचने में आसानी होगी। इसके अलावा उन इलाकों में सब्जी की पैदावार होने पर भी उसे मंडी तक आसानी से पहुंचाया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक चिनैनी के गुजाड़ से चिरडी के बीच से ही बरमबल गांव तक करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क 1097 लाख रुपए की लागत से बनाई जाएगी। इसके अलावा इसी सड़क से नोमान के लिए करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क 1732 लाख की लागत से बनेगी। वहीं मानतलाई से सिरा मार्ग के बीच थनोई कोई गांव के लिए करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क 970 लाख की लागत से बनाई जाएगी।
उधर ओसू से धारगदियां के बीच से अप्पर चढ़त के लिए आठ किलोमीटर लंबी सड़क 1871 लाख की लागत से, टंडार से पखलाई के बीच त्रिकुंड के लिए नौ किलोमीटर लंबी सड़क 2288 लाख की लागत से, बश्ट से सेरीसू के लिए करीब नौ किलोमीटर लंबी सड़क 2076 लाख की लागत से बनेगी। वहीं पीएमजीएसवाई विभाग के एईई रितेश कुमार ने कहा कि चिनैनी क्षेत्र की छह सड़कों को लेकर जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी ।