फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

महिला कॉलेज का जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास में अपार योगदान : इत्तू

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने कहा कि गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ वूमेन एमए रोड ने 75 वर्षों से जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन

मंत्री ने यह टिप्पणी श्रीनगर के गवर्नमेंट वूमेन कॉलेज के 75वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह ‘75 वर्ष: महिला शिक्षा में उत्कृष्टता का उत्सव’ को संबोधित करते हुए की। यह कॉलेज जम्मू-कश्मीर में महिलाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए समर्पित प्रमुख संस्थानों में से एक है।
विज्ञापन

सकीना इत्तू ने अपने संबोधन में कॉलेज की समृद्ध विरासत और जम्मू-कश्मीर के बौद्धिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास में इसके परिवर्तनकारी योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, “यह संस्थान दशकों से महिला सशक्तीकरण का आधार रहा है, जिसने नेताओं, शिक्षकों और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले पेशेवरों की पीढ़ियों को तैयार किया है। मंत्री ने कहा कि जीसीडब्ल्यू, श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के लिए सशक्तीकरण और ज्ञान का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 75 वर्षों से यह कॉलेज हजारों युवा महिलाओं के लिए अवसरों के द्वार खोल रहा है, जिससे न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता को बढ़ावा मिला है, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व और समाज सेवा की भावना भी विकसित हुई है।
सकीना इत्तू ने पूर्व छात्राओं के योगदान को याद किया और समारोह में उनकी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकाय और पूर्व छात्राओं की निरंतर समर्पण की सराहना की और छात्राओं से आह्वान किया कि वे ज्ञान आधारित विकास के युग में संस्थान की विरासत को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएं।

मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें महिलाओं की शिक्षा में पहुंच, गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों को अत्यधिक महत्व दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed