फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जेकेटीएबी फोरम गठित मुश्ताक अध्यक्ष बनाए गए

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के यात्रा, पर्यटन, आतिथ्य और संबद्ध क्षेत्र औपचारिक रूप से एक ही मंच-जम्मू-कश्मीर टूरिज्म एंड अलाइड बिज़नस (जेकेटीएबी) फोरम के अंतर्गत एक साथ आ गए हैं। यह पहल प्रमुख संघों, उद्योग हितधारकों और अनुभवी पेशेवरों के बीच सहयोग के एक नए युग का प्रतीक है जिसका उद्देश्य सामूहिक रूप से पूरे क्षेत्र में पर्यटन को मजबूत और बढ़ावा देना है। फोरम ने अपने पदाधिकारियों, प्रबंध समिति के सदस्यों और उप-समितियों की घोषणा की।
विज्ञापन

मुश्ताक चाया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि मुश्ताक बुर्जा उपाध्यक्ष-1 और गौहर मकबूल उपाध्यक्ष-2 के रूप में उनके सहयोगी होंगे। वाहिद मलिक महासचिव और मंज़ूर पख्तून संयुक्त सचिव होंगे। कोषाध्यक्ष का पद आकिब चाया को सौंपा गया है जबकि मुराद कपरा संयुक्त कोषाध्यक्ष होंगे। प्रचार और मीडिया की जिम्मेदारी जावेद बुर्ज़ा और नासिर शाह संभालेंगे।
विज्ञापन

इस फोरम के गठन की एक उल्लेखनीय विशेषता तारिक गनी का नेतृत्व है, जिन्हें संयोजक नियुक्त किया गया है और समीर बक्तू को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योत्सना सूरी (फिक्की) और उमर त्रम्बू प्रमुख सलाहकार के रूप में कार्य करेंगे जो फ़ोरम की पहलों का मार्गदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पर्यटन और आतिथ्य उद्योग से अपनी व्यापक विशेषज्ञता और अंतर्दृष्टि लाएंगे। अध्यक्ष के अन्य सलाहकारों में फारूक हाफिज शामिल हैं जिन्हें सह-सलाहकार रऊफ़ त्रम्बू का सहयोग प्राप्त है। आईटी और डिजिटल मीडिया की देखरेख हुसैन खान और तनवीर शाह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed