{"_id":"68b5f8e34e4037fd850c49b0","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-702002-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सेमीफाइनल में पहुंचे हमदानिया एफसी और गांदरबल यूनाइटेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सेमीफाइनल में पहुंचे हमदानिया एफसी और गांदरबल यूनाइटेड
विज्ञापन
टीआरसी ग्राउंड में सीआरपीएफ फुटबॉल टूर्नामेंट।
- फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। टीआरसी एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड में सीआरपीएफ फुटबॉल कप के दूसरे संस्करण के चौथे दिन सोमवार को दो रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। हमदानिया एफसी और गांदरबल यूनाइटेड एफसी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। दो अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले मंगलवार को होंगे।
प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को पहले क्वार्टर फाइनल मैच में हमदानिया एफसी ने टीआरसी के सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल बडगाम एफसी को हराया। युवा सुहैल को 3 शानदार गोल के लिए प्लेयर ऑफ द क्वार्टर फाइनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में गांदरबल यूनाइटेड एफसी ने फाल्कन एफसी को हराया। मुबाशिर को अंतिम मिनट में महत्वपूर्ण गोल के लिए प्लेयर ऑफ द क्वार्टर फाइनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। मैच देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक उमड़े। टीआरसी श्रीनगर के सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ में मंगलवार को दो अन्य क्वार्टर फाइनल मैच होंगे।
विज्ञापन
सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ द्वारा और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता माई यूथ माई प्राइड के मिशन के अनुरूप है, जो युवाओं की भागीदारी से जुड़े सशक्तीकरण और गौरव पर जोर देता है।