{"_id":"68b5fd594cbc7d65780d2e7c","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-701787-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में राहत और विकास के लिए सरकार सक्रिय : तनवीर सादिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में राहत और विकास के लिए सरकार सक्रिय : तनवीर सादिक
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता और ज़ादिबाल के विधायक तनवीर सादिक ने जम्मू-कश्मीर में हाल की प्राकृतिक आपदाओं और विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी विकास कार्य चल रहे हैं, वहां हर एक चीज को व्यक्तिगत रूप से निगरानी की जानी चाहिए। सादिक ने जोर देकर कहा कि कई वर्षों बाद जम्मू-कश्मीर में विकास का जाल बिछाया जा रहा है और इसे सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर सतर्कता जरूरी है।
उन्होंने हाल ही में जम्मू में आई प्राकृतिक आपदा को कहर करार देते हुए कहा कि इसने लोगों को जान और माल दोनों का भारी नुकसान पहुंचाया है। सादिक ने केंद्र सरकार से राहत पैकेज की मांग की, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में जम्मू-कश्मीर सरकार ने संभवतः केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया होगा।
सादिक ने यह भी सराहना की कि केंद्रीय गृह मंत्री स्वयं स्थिति का जायजा लेने जम्मू पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, यह बहुत अच्छी बात है कि गृह मंत्री ने खुद आकर स्थिति का मूल्यांकन किया। हमें यह भी जांचना होगा कि जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की घटनाएं इतनी अधिक क्यों हो रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 4 करोड़ रुपये की राहत राशि में से पौने चार करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। सादिक ने लोगों से अपील की कि वे विकास कार्यों की निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि कार्य उम्मीदों के अनुरूप हो।
विज्ञापन
राज्य के दर्जे की बहाली पर सादिक ने कहा, जब दो सरकारें होती हैं, तो राहत कार्यों में कई रुकावटें आती हैं। हम चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर को जल्द से जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा मिले, ताकि हम अपने लोगों के लिए वह सब कुछ कर सकें, जिसके लिए उन्होंने हमारी सरकार को चुना है।