फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: अश्मुकाम में मछली फार्म में मरीं हजारों मछलियां

विज्ञापन
jammu kashmir news
अनंतनाग। अश्मुकाम क्षेत्र में दो बहनों द्वारा शुरू किए गए मछली फार्म में अज्ञात कारणों से मछलियां मर गईं। यह फार्म दोनों बहनों की रोज़ी-रोटी का मुख्य ज़रिया था। किसी साजिश की आशंका के चलते पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




पीड़ित बहनों ने बताया कि हमने बड़ी उम्मीदों के साथ यह मछली फार्म शुरू किया था ताकि हमें अपने परिवार के लिए रोजगार का साधन मिल सके, लेकिन जो नुकसान हुआ है, उसे देखकर हमसे बर्दाश्त नहीं हो रहा। हमारी सारी मेहनत और निवेश पर असर पड़ा है।
विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही आइसमुकाम पुलिस स्टेशन के प्रभारी अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे इलाके का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि फार्म को नुकसान प्राकृतिक कारणों से हुआ या किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed