{"_id":"68b4b1cec7587ebfc60edf09","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-701116-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू वेटरंस ने जीती तीन मैचों की सीरीज, कश्मीर वेटरंस को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू वेटरंस ने जीती तीन मैचों की सीरीज, कश्मीर वेटरंस को हराया
विज्ञापन
श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार और रविवार को जम्मू-कश्मीर वेटरंस कप का आयोजन किया गया। इस दौरान 40 प्लस आयुवर्ग के जम्मू और कश्मीर के खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। तीन मैचों की सीरीज जम्मू वेटरंस ने 3-0 से जीती।
रविवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में दो टी-20 मैच हुए। पहले मैच में जम्मू ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। मनिंदर ने शानदार 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कश्मीर की टीम 16.3 ओवर में 87 रन पर ही ढह गई।
दूसरे मैच में जम्मू ने 18 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। डॉ. विश्व ने शानदार 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कश्मीर की टीम 18 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को उद्घाटन मैच में जम्मू की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। कश्मीर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन ही बना पाई।
जम्मू-कश्मीर वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव और जम्मू के कैप्टन विवेक सूरी की अगुवाई में जम्मू की टीम ने तीन मैचों की शृंखला में कश्मीर को क्लीन स्वीप किया।