{"_id":"68b4b1b67b4214c28200fa29","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-701115-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उमर हीर, किंग्स, जेके अकादमी और स्टार हैदर ने जीते लीग मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उमर हीर, किंग्स, जेके अकादमी और स्टार हैदर ने जीते लीग मैच
विज्ञापन
श्रीनगर। टीआरसी एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड में सीआरपीएफ फुटबॉल कप के दूसरे संस्करण के तीसरे दिन रविवार को चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। उमर हीर, किंग्स, जेके अकादमी और स्टार हैदर ने अपने लीग मैच जीते। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले सोमवार से शुरू होंगे।
रविवार को सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ पर खेले गए पांचवें मैच में उमर हीर ने बडगाम ब्लूज़ को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में हराया। उमर हीर के गोलकीपर मेहरान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
किंग्स एफसी ने छठे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए तावीद एफसी को हराया। किंग्स एफसी के साहिल को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
एक उच्च स्कोरिंग मैच में, जेके अकादमी ईदगाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मजीद बाग एफसी को हराया। जेके अकादमी ईदगाह के फैज़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आठवें मैच में सैयद स्टार हैदर ने एक रोमांचक मुकाबले में सिंध वैली एफसी को हराया। युवा उमर गुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक उमड़े। टीआरसी श्रीनगर के सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ में कल से क्वार्टर फाइनल मैच शुरू होंगे।
सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ द्वारा और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता माई यूथ माई प्राइड के मिशन के अनुरूप है, जो युवाओं की भागीदारी से जुड़े सशक्तीकरण और गौरव पर जोर देता है।