फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कुलगाम में हिट एंड रन केस का नाबालिग आरोपी पकड़ा, वाहन जब्त

विज्ञापन
jammu kashmir news
कुलगाम। हिट एंड रन केस में फरार नाबालिग आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुलगाम में ग्रिड स्टेशन के पास निपोरा में पैदल जा रही एक महिला ज़ेबा बानो पत्नी हसन शेख निवासी ज़ैनपोरा, शोपियां को एक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया था। गंभीर रूप से घायल जेबा की स्किम्स अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। 24 अगस्त को हुई घटना का काजीगुंड पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए आईसी पीपी मीरबाजार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।



जांच टीम ने रविवार को घटना में शामिल वाहन के साथ ही उसे चला रहेे नाबालिग चालक को भी खोज निकाला। पता चला कि नाबालिग होने के बावजूद बिना लाइसेंस के आरोपी लड़का वाहन चला रहा था। हादसा करने के बाद अपने पिता ज़हूर अहमद शाह निवासी पीरखू अनंतनाग के साथ मिलकर उसने वाहन को छिपाने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। जांच के दौरान टूटे हुए साइड मिरर और क्षतिग्रस्त फेंडर बरामद किए गए जिसे जांच को गुमराह करने के लिए बदल दिया गया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयानों और तकनीकी जांच की मदद से मामले का खुलासा कर दिया गया। बीएनएस और एमवी एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed