{"_id":"68b359114113ee48b8049fc4","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-700095-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर में होगा हॉकी का महाकुंभ, ट्राॅफी का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर में होगा हॉकी का महाकुंभ, ट्राॅफी का अनावरण
विज्ञापन
श्रीनगर। यूथ माई प्राइड के तहत रविंदर पाल सिंह की स्मृति में 3 सितंबर से श्रीनगर के पोलो ग्राउंड के एस्ट्रोटर्फ पर हॉकी का महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन बादल हॉकी क्लब की ओर से और जम्मू एंड कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से किया जा रहा है। शनिवार को आयोजकाें ने टूर्नामेंट की जानकारी दी और ट्रॉफी का अनावरण किया।
शनिवार शाम को पोलो ग्राउंड के एस्ट्रोटर्फ पर आयोजकों ने बताया कि 3 से 10 सितंबर तक पोलो ग्राउंड के एस्ट्रोटर्फ पर सेकेंड हॉकी लीग कम नॉकआउट टूर्नामेंट खेला जाएगा। पिछले वर्ष सफल आयोजन के बाद इस बार फिर से यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। ये टीमें श्रीनगर, जम्मू, पुलवामा, कुपवाड़ा, त्राल सहित पूरे राज्यशासित प्रदेश से होंगी। इसमें अंडर-21 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।
सभी टीमों को चार पूलाें में बांटा गया है। पूल ए और बी में 4-4 टीमें होंगी जबकि पूल सी और डी में 3-3 टीमें। पूल एक और बी के आपस में तीन मैच होंगे, जबकि पूल सी और डी के दो मैच। जीतने वाली टीम को तीन पॉइंट मिलेंगे जबकि ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट। पॉइंट के आधार 8 सितंबर को सेमीफाइनल मैच होंगे। हारने वाली टीमों का एक मैच 10 सितंबर को तीसरे स्थान के लिए होगा। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमों के बीच फाइनल भी 10 सितंबर को ही होगा।
विज्ञापन
तीन सितंबर को प्रतियोगिता का शुभारंभ और 10 सितंबर को समापन समारोह और पुरस्कार वितरण अतिथियों की उपस्थिति में किया जाएगा। जीतने वाली टीम को 30 हजार रुपये का इनाम और ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पाने वाली टीम को 20 हजार की धनराशि और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। सभी के लिए अल्पाहार और अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। आयोजकों ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।