फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: गुरेज के तुलैल में आग से 20 इमारतें जलीं, 50 घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज के तुलैल इलाके में शनिवार को भीषण आग लगने से 20 इमारतें जल गईं। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में काफी नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग ने सेना की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में करीब 50 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सेना के जवानों ने तत्काल उपचार दिया। पांच लोगों को फ्रैक्चर होने पर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

सेना के अधिकारियों ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे भीषण आग लग गई, जिसने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। संकट की सूचना पर भारतीय सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम मौके पर पहुंची और तत्काल अग्निशमन अभियान शुरू किया, जिससे आग पर काबू पाया गया और आगे और नुकसान होने से रोका गया।
विज्ञापन

सेना की चिकित्सा टीम ने करीब 45 घायल नागरिकों का मौके पर ही उपचार किया, जबकि पांच फ्रैक्चर वाले लोगों को अस्पताल भेजा गया। सेना की त्वरित प्रतिक्रिया, निर्बाध समन्वय और अथक प्रयासों ने लोगों की जान बचाई और नुकसान को कम किया, जिससे गुरेज के लोगों के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के अनुसार आग सीमावर्ती गांव काशपैठ तुलैल में लगी थी जहां तक पहुंचने के लिए बेहतर मार्ग नहीं है। यहां दूरसंचार की सुविधा भी सीमित है। ऐसे में हादसे की सूचना मिलने में काफी देरी हुई। अधिकारियों के नेतृत्व में गुरेज के डावर अग्निशमन केंद्र के जवानों के पहुंचने के पहले तक करीब 20 इमारतें आग की चपेट में आ चुकी थीं। सेना के जवानों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


मुख्यमंत्री ने दुख जताया
मुख्यमंत्री उमर ने तुलैल के काशपैठ में हुई आग की घटना पर दुख व्यक्त किया, जिसमें कई घर जलकर खाक हो गए। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी ट्वीट में बताया गया है कि उमर अब्दुल्ला ने गुरेज के विधायक नज़ीर अहमद खान से बात की और उन्हें सरकार की ओर से पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed