{"_id":"68b35fb4cad2bb272c0930b4","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-699779-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मंत्री सतीश शर्मा ने रामबन और रियासी हादसे पर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मंत्री सतीश शर्मा ने रामबन और रियासी हादसे पर जताया शोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, सूचना प्रौद्योगिकी, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री सतीश शर्मा ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण रामबन और रियासी जिलों में हुई जनहानि पर गहरा दुख और पीड़ा व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में कई अनमोल जानें चली गईं। कहा कि आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों के लिए प्राथमिकता के आधार पर हर संभव सहायता, राहत और पुनर्वास उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रतिकूल मौसम संबंधी चेतावनी के मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए मंत्री ने नागरिकों से संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा अपने स्वास्थ्य के लिए प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया।