{"_id":"68b36003fd896a063000b22a","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-699755-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, मुनाफाखोरी पर लगाम के लिए टीमें तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, मुनाफाखोरी पर लगाम के लिए टीमें तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (एफसीएस एंड सीए) कश्मीर के निदेशक डॉ. ओवैस अहमद ने शनिवार को जनता को आश्वस्त किया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से उत्पन्न व्यवधानों के बावजूद घाटी में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है।
डॉ. ओवैस अहमद ने कहा, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल हो गया है और हमारी आपूर्ति पहले ही पहुंच चुकी है। लोगों को घबराना नहीं चाहिए।
राजमार्ग के बंद होने के दौरान स्थानीय बाज़ारों में आवश्यक वस्तुओं को लेकर मुनाफाखोरी की शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हुए निदेशक ने कहा कि कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग ने मुनाफाखोरी को रोकने के लिए सभी जिलों में विशेष बाजार-जांच टीमें गठित की हैं। हालांकि मांग और आपूर्ति के दबाव के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न हुई होंगी लेकिन स्थिति को नियंत्रण में लाया जा रहा है। आपूर्ति फिर से शुरू होने के साथ कीमतें स्थिर हो जाएंगी।
विज्ञापन
हाल के दिनों में बाज़ारों में पहुंच रहे फलों और सब्जियों की गुणवत्ता को लेकर चिंताओं पर अहमद ने कहा कि विभाग नियमित निरीक्षण कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, हमारी टीमें कश्मीर के बाज़ारों में उत्पादों की गुणवत्ता पर लगातार नजर रख रही हैं। राजमार्ग पर आपूर्ति बाधित होने के कारण कुछ समस्या हो सकती हैं लेकिन इस मामले का समाधान किया जा रहा है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
गौरतलब है कि हाल ही में कश्मीर में हुए मांस कांड के बारे में पूछे जाने पर ओवैस अहमद ने स्पष्ट किया कि इस मामले को खाद्य सुरक्षा विभाग देख रहा है। उन्होंने कहा, यह खाद्य सुरक्षा विभाग से संबंधित है। मुझे लगता है कि इस संबंध में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं।