फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: उद्घाटन मैच में हमदानिया एफसी ने स्टार अकादमी बडगाम को 4-3 से हराया

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार शाम को टीआरसी ग्राउंड में सीआरपीएफ फुटबॉल कप-2025 के दूसरे संस्करण का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में हमदानिया एफसी ने स्टार अकादमी बडगाम को 4-3 से हराया। फुटबॉलर सुहैल (2), मनन (1) और मेहरान (1) हमदानिया एफसी के लिए शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि स्टार अकादमी बडगाम के लिए आरिफ मेहराज ने 3 गोल किए।
विज्ञापन

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ पर फुटबॉल महाकुंभ का आधिकारिक उद्घाटन श्रीनगर सेक्टर के आईजी पवन कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल, डीआईजी ऑपरेशन दिनेश सिंह, डीआईजी पी एंड ए एचएस काले, डीआईजी ग्रुप सेंटर श्रीनगर विवेक भंडराल सहित श्रीनगर सेक्टर के कमांडेंट और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आईजी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सीआरपीएफ फुटबॉल कप का दूसरा संस्करण राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस महान मेजर ध्यानचंद की जयंती का प्रतीक है, जिन्हें सर्वकालिक महानतम फील्ड हॉकी खिलाड़ी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरपीएफ फुटबॉल कप के दूसरे संस्करण में अंडर-23 खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया गया है। इसमें
श्रीनगर की 8, बडगाम की 4 और गांदरबल की 4 टीमें अगले एक सप्ताह तक नॉकआउट प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल 4 सितंबर को होगा।
पुरस्कार राशि पहले संस्करण की तुलना में दोगुनी कर दी गई है। प्लेयर ऑफ द मैच को नॉकआउट मैचों में 2,000 रुपये, सेमीफाइनल में 3,000 रुपये और फाइनल में 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ द्वारा और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता माई यूथ माई प्राइड के मिशन के अनुरूप है, जो युवाओं की भागीदारी से जुड़े सशक्तीकरण और गौरव पर जोर देता है। उन्होंने जेके स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed