{"_id":"68b20b227c764e611f0eaec7","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-698862-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हंदवाड़ा पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोपी का मकान किया कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हंदवाड़ा पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोपी का मकान किया कुर्क
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में एक कुख्यात ड्रग तस्कर की संपत्ति कुर्क की।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी और उससे होने वाली अवैध आय पर अंकुश लगाने के अपने अथक प्रयासों के तहत की गई है।
उन्होंने बताया कि जब्त की गई संपत्ति हंदवाड़ा के मागाम में स्थित एक अटारी सहित दो मंजिला आवासीय मकान है जो कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा तहसील के गीरीपोरा-मागम निवासी हिलाल अहमद राथर का है। लगभग 25 लाख मूल्य की यह संपत्ति मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त आय से अवैध रूप से निर्मित पाई गई।
प्रवक्ता ने बताया कि हिलाल अहमद राथर एक बड़े एनडीपीएस मामले में आरोपी है जिसमें व्यावसायिक मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ शामिल है। इस मामले में हंदवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरी जांच और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद संपत्ति को औपचारिक रूप से कुर्क कर लिया गया है।