फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: गांदरबल में गंगबल यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया

विज्ञापन
jammu kashmir news
गांदरबल। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को आगामी वार्षिक गंगबल यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि जिले के नारानाग वांगथ क्षेत्र से गंगबल के लिए जवानों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, सेना, बीएसएफ और अन्य एजेंसियों ने देश के विभिन्न कोनों से गंगबल में विशेष पूजा-अर्चना करने आए श्रद्धालुओं की यात्रा को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपने जवानों को गंगबल में तैनात किया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने गंगबल में पहले ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को भेज दिया है। इसी तरह अन्य संबंधित विभागों ने भी गंगबल यात्रा के श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए अपने कर्मचारियों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

गांदरबल जिला प्रशासन ने यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों से गंगबल के तीर्थयात्रियों को सुरक्षा व्यवस्था सहित हर संभव सहायता प्रदान करने पर पहले ही जोर दिया है। गंगबल झील की ओर रवाना होने से पहले शनिवार सुबह आधार शिविर नारानाग वांगथ में विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा जो परिवार के पूर्वजों और मृतकों की पूजा के लिए प्रसिद्ध है। देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले कश्मीरी पंडित वार्षिक यात्रा में भाग लेने के लिए नारानाग के रास्ते यहां आते हैं जहां यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी सुरक्षा प्रबंध पहले ही कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि गंगबल झील को गंगा नदी के समान पवित्र माना जाता है और तीर्थयात्री अपने प्रियजनों की अस्थियां इसमें विसर्जित करते हैं। यह यात्रा, मृतकों के लिए पारंपरिक श्राद्ध करने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। यह यात्रा कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित आठवीं शताब्दी के नारानाग मंदिर परिसर से शुरू होती है। तीर्थयात्री नारानाग से लगभग 15 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित गंगबल झील तक एक चुनौतीपूर्ण पैदल यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed