{"_id":"68acbb26feefa27b8c027804","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-695841-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अगले माह संसदीय स्थायी समिति करेगी घाटी का दौरा, तैयारी जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अगले माह संसदीय स्थायी समिति करेगी घाटी का दौरा, तैयारी जोरों पर
विज्ञापन
श्रीनगर। गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति सितंबर माह के पहले सप्ताह में कश्मीर के दौरे पर आ रही है। इसे देखते हुए कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने सोमवार को तैयारियों की समीक्षा की। कश्मीर के मंडलायुक्त का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए अंशुल गर्ग घाटी में समिति के सदस्यों को सुरक्षित और संरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए सभी जगहों पर उचित सुरक्षा मुहैया एवं बेहतर व्यवस्था बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने श्रीनगर, गुलमर्ग और सोनमर्ग में आने वाले सदस्यों के लिए वाहनों के आवंटन और संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति के अलावा विस्तृत आवास सुविधाओं की भी समीक्षा की। महानिदेशक ई एंड एस को यात्रा के दौरान श्रीनगर में एक समीक्षा बैठक के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। भारतीय चिकित्सा संघ के सदस्यों, पीआरआई और अन्य प्रतिनिधिमंडलों के साथ समिति के बातचीत के लिए उचित व्यवस्था करने को कहा। आवास व अन्य यात्रा स्थलों पर चिकित्सा अधिकारियों और एम्बुलेंस की तैनाती करने को कहा।
मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और तालमेल सुनिश्चित करने के लिए मंडलायुक्त कार्यालय से उप निदेशक नियोजन आशिक हुसैन मलिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया।
विज्ञापन
-- -