{"_id":"68acc21716e39e8f3906d240","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-695372-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मारपीट से नाराज डॉक्टर और कर्मचारियों ने सीएचसी क्रालगुंड और एसडीएच पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मारपीट से नाराज डॉक्टर और कर्मचारियों ने सीएचसी क्रालगुंड और एसडीएच पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मारपीट के विरोध में सीएचसी क्रालगुंड पर धरना-प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : संवाद।
कुपवाड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्रालगुंड में रविवार को एक डॉक्टर और दो कर्मचारियों पर हुए हमले से आक्रोशित चिकित्सकों और कर्मचारियों ने सोमवार को सीएचसी क्रालगुंड और उप ज़िला अस्पताल (एसडीएच) लंगेट में धरना-प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के चलते दोनों जगहों पर घंटों स्वास्थ्य सेवा बाधित रही। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, तब जाकर सभी शांत हुए।
रविवार को हाथ में चोट लगे एक मरीज को लेकर उसके परिजन सीएचसी क्रालगुंड पहुंचे थे। इलाज के दौरान ही कुछ उपद्रवियों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एक डॉक्टर और दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया था। हमले से नाराज डॉक्टरों और कर्मचारियों ने सोमवार को सीएचसी क्रालगुंड और एसडीएच लंगेट में प्रदर्शन किया। हमले के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसी घटनाएं स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल गिराती हैं।
एक प्रदर्शनकारी डॉक्टर ने कहा कि डॉक्टर लगातार खतरे में काम नहीं कर सकते। अगर अस्पताल असुरक्षित हो गए, तो इसका सीधा असर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने मांग की कि सरकार अस्पतालों में पुख्ता सुरक्षा का इंतजाम करे। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की भी मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है।