{"_id":"68ab6ceb67887d5d140c7809","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-694452-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पोहरू में इज्तिमे के दौरान गिरी छत, 25 महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पोहरू में इज्तिमे के दौरान गिरी छत, 25 महिलाएं घायल
विज्ञापन
कुपवाड़ा। हंदवाड़ा के लंगेट स्थित पोहरू गांव में रविवार को इज्तिमे (धार्मिक सभा) के दौरान एक घर की छत गिरने से 25 महिलाएं घायल हो गईं। महिलाएं प्रथम तल पर जमा हुईं थी, जर्जर लैब भार नहीं संभाल पाया और भूतल की छत जिसके प्रथम तल पर महिलाएं थीं गिर पड़ा। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पोहरू में रहने वाले शब्बीर अहमद डार के घर पर दीनी इज्तिरा था। इलाके की महिलाएं इज्तिमा के लिए इकट्ठा हुई थीं। अचानक, पहली मंजिल की छत गिर गई, जिससे अंदर मौजूद महिलाएं फंस गईं।
स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायल महिलाओं को हंदवाड़ा के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जबकि ग्रामीणों ने अधिकारियों से ऐसे आवासीय समारोहों की संरचनात्मक सुरक्षा का आकलन करने का आग्रह किया है।