{"_id":"68ab6c9800ff7cea310c2690","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-694441-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर बारिश से भूस्खलन, रातभर बंद रहा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर बारिश से भूस्खलन, रातभर बंद रहा रास्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। कश्मीर में शनिवार रात को शुरू हुई बारिश से कई जगह भूस्खलन की खबर है। वहीं बांदीपोरा-गुरेज़ मार्ग पर पूरी रात बारिश होने से 10 से ज्यादा जगहों पर भूस्खलन हुआ। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई वाहनों में सवार दर्जनों लोग इस खतरनाक मार्ग में फंस गए। बीआरओ के प्रोजेक्ट बीकॉन के 56 आरसीसी 32 बीआरटीएफ टीम ने रात आठ बजे से बचाव और निकासी अभियान शुरू किया। सुबह 4 बजे तक सभी यात्रियों को निकाल लिया गया और 5 बजे तक यातायात शुरू कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि रात को भारी बारिश के कारण बंद हुए मार्ग में कई यात्री फंस गए थे। भारी मशीनरी और समन्वित जनशक्ति की मदद से टीम ने कई स्थानों से मलबा हटाने के साथ ही फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल्टी कलां गुंड में भारी बारिश और तेज हवा से ढहा घर
गांदरबल। बाल्टी कलां गुंड इलाके में शनिवार रात तेज़ हवा और भारी बारिश के कारण एक घर ढह गया। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। लोगों ने बताया कि अब्दुल बाल्टी के बेटे अहसान बाल्टी का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार के पास कोई आश्रय नहीं रहा और उन्हें खुले आसमान के नीचे रहना पड़ा। इलाके के स्थानीय लोगों ने ज़िला प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवज़ा देने की अपील की। वहीं तहसीलदार गुंड ने थाना प्रभारी के साथ रविवार सुबह बाल्टी कलां का दौरा किया और घर को हुए नुकसान का जायज़ा लिया। संवाद