{"_id":"68191548f306ed73bb0a6575","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-605942-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीरी खुले दिल के हैं, पुलिस या सेना पकड़-धकड़ बंद करेः महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीरी खुले दिल के हैं, पुलिस या सेना पकड़-धकड़ बंद करेः महबूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलगाम। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पार्टी नेताओं के साथ मिलकर पहलगाम का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों और होटल व्यवसायियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि कश्मीरी खुले दिल के हैं, पुलिस या सेना को पकड़-धकड़ बंद करनी चाहिए।
इस दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और अधिकारियों से आग्रह किया कि वे हमले में शामिल अपराधियों को सजा दें। महबूबा मुफ्ती ने भारत के गृह मंत्री से अपील की कि वे पहलगाम में पोंजी वालों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए वित्तीय पैकेज की घोषणा करें।
उन्होंने कहा कि कश्मीरियों ने भारत के बाकी हिस्सों के साथ खड़ा होने का वादा किया है। अब अधिकारियों को इस घटना के लिए कश्मीरियों को दंडित नहीं करना चाहिए, क्योंकि वे इस आतंकवादी हमले में किसी भी प्रकार से शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
महबूबा ने शहीद आदिल हुसैन शाह के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों के लिए रास्ते खोले जाने चाहिएं। अगर पर्यटक यहां आने के लिए हिम्मत जुटाते हैं तो उनकी इज्जत होनी चाहिए। अगर उन्हें रोका जाता है तो फिर उन्हें यहां आने से रोकना चाहिए। महबूबा मुफ्ती ने पर्यटकों से भी मुलाकात की। उन्होंने गुलाब देकर उनका स्वागत किया।