फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: खुबानी फूल महोत्सव में बिखरे लद्दाख की संस्कृति के रंग

विज्ञापन
jammu kashmir news
कारगिल। गरकोन गांव में 11 अप्रैल से शुरू हुआ खुबानी फूल महोत्सव जारी है। सांसद हनीफा जान रविवार को महोत्सव में पहुंची। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं एकता, शांति और सांस्कृतिक सद्भाव पैदा होगा। इस मौके पर लद्दाख विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. साकेत कुश्वाहा सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, जान ने महोत्सव के सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही आशा व्यक्त की कि इस तरह के उत्सव वैश्विक स्तर पर क्षेत्र की सकारात्मक छवि को पेश करते हैं। अधिक पर्यटन को आकर्षित करने में मदद मिलती है। उन्होंने पर्यटन विभाग कारगिल से एक समर्पित वार्षिक कार्यक्रम कैलेंडर तैयार करने और बड़े पैमाने पर उत्सव को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

महोत्सव के तहत 15 को हरदास, 17 को शिलिकचे और 19 को गोंगमा मिंजी और 21 अप्रैल को करकिचू में कार्यक्रम होगा। इसमें आगंतुकों को आकर्षक खुबानी के खिलने का नज़ारा देखने और खुबानी से बने उत्पादों की एक शृंखला देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed