{"_id":"673e4da033a29f62f00d1dc7","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-486257-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी 2014 में भाजपा से हाथ न मिलाती तो 370 नहीं हटता : वानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी 2014 में भाजपा से हाथ न मिलाती तो 370 नहीं हटता : वानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी ने 370 हटाए जाने का आरोप पीडीपी पर लगाया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि अगर पीडीपी ने 2014 में भाजपा से हाथ नहीं मिलाया होता तो अनुच्छेद 370 नहीं हटाया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में लोगों के विकास और प्रगति के बारे में नहीं सोचा। पार्टी लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही है।
वानी ने कहा कि पीडीपी को आत्म निरीक्षण करना चाहिए। हमने पिछले 10 वर्षों में बहुत कुछ खो दिया। उन्होंने यह बात पीडीपी द्वारा लगाए गए उस आरोप पर कही, जिसमें आरोप लगाया गया था कि नेकां इस माह की शुरुआत में विधानसभा में पारित प्रस्ताव को लेकर गंभीर नहीं है। वानी ने कहा, हमने अपने घोषणापत्र में जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे।
अग्निकांड प्रभावितों का पुनर्वास करेगी सरकार
सीएम के सलाहकार ने कहा कि सरकार रैनावारी अग्निकांड प्रभावितों और डल झील के अन्य निवासियों का स्थायी पुनर्वास सुनिश्चित करेगी। वानी अग्निकांड प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहत आपदा कोष के तहत प्रभावित परिवारों को 1.30 लाख रुपये की नकद राशि दी गई है। मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपये की राशि भी दी गई है।