फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: लेह में नए मोबाइल टावर लगाए, पुराने अपग्रेड किए

विज्ञापन
jammu kashmir news
बीएसएनएल और सेना ने सीमावर्ती गांवों में किया संचार का उजाला
लेह। बीएसएनएल ने सेना के लेह सिग्नलर्स के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों और दूरदराज के गांवों को 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बीएसएनएल लेह के महाप्रबंधक टेलीकॉम हरिओम सोलंकी और उनकी टीम ने सेना के सहयोग से इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
विज्ञापन


इस कार्य के तहत 4जी सैचुरेशन, यूएसओएफ योजना के अंतर्गत नए मोबाइल टावरों की स्थापना की गई है, जो विशेष रूप से सशस्त्र बलों के लिए हैं। इसके अलावा, कई पुराने 2जी/3जी टावरों को 4जी में अपग्रेड किया गया है। इस परियोजना के तहत बीते तीन महीनों में करीब 2000 सिम कार्ड को 4जी में अपग्रेड किया गया है और 9000 से अधिक नए 4जी सिम कार्ड की बिक्री हुई है। बीएसएनएल लेह ने जम्मू-कश्मीर सर्कल में पहली बार मशीन-टू-मशीन कनेक्शन प्रदान किया है, जो पोलारिस मीटर रीडिंग कंपनी के लिए था। इसके अलावा लद्दाख विश्वविद्यालय को ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन कनेक्शन भी प्रदान किया गया है। लेह, नुब्रा, और करगिल जैसे दूरस्थ क्षेत्रों को फाइबर नेटवर्क के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, जिससे डिजिटल युग का विस्तार इन क्षेत्रों में हो रहा है। द
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed