{"_id":"66d660baa62b00e7eb0b11b4","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1008-433443-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लद्दाख विश्वविद्यालय में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लद्दाख विश्वविद्यालय में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हुआ
विज्ञापन
*लद्दाख बारे जानने को सेना और आईटीबीपी अधिकारियों के लिए लद्दाख विवि में पाठ्यक्रम शुरु*
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह। लद्दाख विश्वविद्यालय में सैन्य एवं आईटीबीपी अधिकारियों के लिए सोमवार को एक सप्ताह का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हुआ। इस पाठ्यक्रम में सेना और आईटीबीपी के 23 अधिकारी भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला और कुलपति प्रोफेसर एसके मेहता ने की। यह पाठ्यक्रम हिमालयी और ट्रांस-हिमालयी अध्ययन केंद्र, इतिहास विभाग और राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
प्रोफेसर एसके मेहता ने पाठ्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में बात की और कहा कि यह पाठ्यक्रम क्षेत्र में सेवा कर रहे सेना के अधिकारियों को लद्दाख के बारे में आवश्यक ज्ञान प्रदान करेगा।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला ने भी सेना के जवानों को इस पाठ्यक्रम से मिलने वाले लाभों के बारे में बात की। उन्होंने लद्दाख के ऐतिहासिक पहलुओं और इसकी महत्ता के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने सैन्य कर्मियों के लिए इस सूचनात्मक पाठ्यक्रम के आयोजन के लिए इतिहास विभाग, हिमालयी और ट्रांस-हिमालयी अध्ययन केंद्र और राजनीति विज्ञान विभाग का धन्यवाद किया।