फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: गुलमर्ग में बनेगा स्कीइंग सेंटर, शीतकालीन खेलों का हब बनेगी घाटी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों के लिए उत्कृष्टता का केंद्र बनेगा। यहां स्कीइंग का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा। सेंटर की स्थापना को लेकर जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल सचिव की केंद्रीय खेलमंत्री और भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ 19 अगस्त को नई दिल्ली में अहम बैठक होगी।
विज्ञापन


गुलमर्ग में स्कीइंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने से जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के शीतकालीन खेलों की मेजबान कर सकेगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने से जम्मू-कश्मीर विशेषकर गुलमर्ग शीतकालीन खेलों का हब बनेगा। देश-विदेश के खिलाड़ी गुलमर्ग में स्कीइंग सीख सेकेंगे। जम्मू-कश्मीर खेल विभाग सेंटर की स्थापना को लेकर सभी तैयार कर ली है। 19 अगस्त को सेंटर की स्थापना को लेकर जरूरी मामले को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक के बाद सेंटर की स्थापना के दिशा में काम शुरू होगा। स्कीइंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ देश के खिलाड़ियों के लिए बड़ा तोहफा होगा। गुलमर्ग में बर्फ से ढकी ढलानों पर स्कीइंग के कौशल को बढ़ाएंगे। गुलमर्ग विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां पूरे वर्ष विशेषकर सर्दियों में लाखों पर्यटक आते हैं। ऐसे में स्कीइंग का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन




गुलमर्ग से निकले हैं आरिफ खान



2022 में बीजिंग में हुए शीतकालीन ओलंपिक में जम्मू-कश्मीर के आरिफ खान ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह गुलमर्ग के टंगमर्ग के रहने वाले हैं। आरिफ इस खेल के लिए क्वालिफाई करने वाले देश के एकमात्र स्की रेसर बने थे। आरिफ चार वर्ष की आयु से ही स्कीइंग कर रहे हैं। 12 साल की उम्र में पहली बार नेशनल जूनियर चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद बीजिंग तक सफर तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed