{"_id":"66d661456fc7605eac07b447","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1006-433151-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पीडीपी को लगा झटका, पार्टी प्रवक्ता ताहिर सईद ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पीडीपी को लगा झटका, पार्टी प्रवक्ता ताहिर सईद ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को झटका लगा है। पार्टी के प्रवक्ता ताहिर सईद ने पार्टी के फैसलों पर असंतोष जताते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक्स पर अपने एक पोस्ट में लिखा, भारी मन से वह पीडीपी के साथ अपना दस साल का रिश्ता खत्म कर रहे हैं। उन्होंने महबूबा मुफ्ती और पार्टी को शुभकामनाएं दी हैं। सैयद ने अपने इस्तीफे में एक उर्दू का शेअर लिखा, तेरे बदलने का दुख नहीं है मुझे, मैं तो मेरे यकीन पे शर्मिंदा हूं।
बताया जा रहा है कि पार्टी ने कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम निर्वाचन क्षेत्र से वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहम्मद अफजल वानी को मैदान में उतारने की घोषणा की है। इसके लिए सईद को दावेदार बताया जा रहा था। सईद अकेले नहीं हैं जो पार्टी छोड़ रहे हैं, बल्कि कई अन्य लोग भी हैं जिन्होंने इस्तीफे की घोषणा की है। इनमें बांदीपोरा के जोनल प्रमुख के अलावा रफियाबाद बेल्ट से फैयाज अहमद मलिक और मेहराजुद्दीन शेख सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं।