{"_id":"67ec44d3a9fdbde7c304e6c5","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1003-579428-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर को लेह के साथ जोड़ने वाला जोजिला पास 33 दिन के बाद खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर को लेह के साथ जोड़ने वाला जोजिला पास 33 दिन के बाद खुला
विज्ञापन
जोजिला पास से गुजरते वाहन।
- फोटो : shrinagar news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर को लद्दाख के साथ जोड़ने वाला एक मात्र रणनीतिक श्रीनगर-लेह राजमार्ग भारी बर्फबारी के कारण 33 दिन बंद रहने के बाद मंगलवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। यातायात पुलिस के अधिकारी के मुताबिक मंगलवार को 800 से अधिक छोटी गाड़ियां सोनमर्ग से कारगिल की ओर रवाना हुई।
बॉर्डर रोड्स आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने कहा, कल ईद मनाई गई, लेकिन आज हमारे लिए ईद है। यह सड़क लोगों और सुरक्षाबलों के लिए महत्वपूर्ण है। इसे आधिकारिक तौर पर फिर से खोल दिया गया। उन्होंने अत्यंत कठिन और जोखिम भरे इलाके में प्रतिकूल मौसम की स्थिति के बावजूद सड़क मार्ग खोलने के लिए बॉर्डर रोड्स आर्गेनाइजेशन के कर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा, बीआरओ कर्मियों ने चुनौतीपूर्ण इलाके और मौसम के बावजूद इसे संभव बनाने के लिए दिन-रात काम किया है।
महानिदेशक ने कहा, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि इस वर्ष जोजिला पास केवल 33 दिनों के लिए बंद रहा- जो अब तक की सबसे छोटी अवधि है। 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11643 फुट की ऊंचाई पर स्थित जोजिला पास कश्मीर घाटी और लद्दाख के बीच जीवन रेखा का काम करता है। यह पास न केवल आम जनता के लिए एक ‘लाइफलाइन’ का काम करता है बल्कि पश्चिमी लद्दाख और इस क्षेत्र से जुड़ी एलएसी और एलओसी पर तैनात हमारे सुरक्षाबलों के लिए एक रणनीतिक मार्ग है क्योंकि सभी रसद चाहे हथियार, गोला बारूद हो या राशन सभी इस मार्ग से होकर जाता है और इसका अधिक समय के लिए खुला रहना किसी वरदान से कम नहीं।