फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: मस्जिदों में की गई मृतकों की आत्मा की शांति की दुआ

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। कश्मीर में बदली सोच दिखाई दे रही है। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद से आम कश्मीरी इस पर रोष जाहिर कर रहे हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों से हमले में मृत लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ की गई।
विज्ञापन

कश्मीरियों की रोजी-रोटी पर्यटन से जुड़ी है और गर्मी के 3-4 महीनों की कमाई से पूरे साल का खर्चा चलता है। पहले आतंकी कभी पर्यटकों पर हमला नहीं करते थे, इससे उन्हें स्थानीय मदद खोने का खतरा रहता था। इस बार हमला पर्यटकों पर हुआ है। कश्मीर के आम लोग इस हमले को अपने ऊपर हुए हमले की तरह ले रहे हैं। नमाज के बाद कई मस्जिदों से आतंक के विरोध में जुलूस भी निकाले गए।
विज्ञापन




मीरवाइज ने चार हफ्तों के बाद जामिया मस्जिद में दिया खुत्बा
- पहलगाम हमले की निंदा की, सरकार से हमले में घायल पर्यटकों से मिलने की इजाज़त मांगी

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को पहलगाम हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह अस्वीकार्य है, वहीं यहां जामिया मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों ने पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए एक मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरवाइज को चार सप्ताह के बाद शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित भव्य मस्जिद में शुक्रवार की सामूहिक नमाज अदा करने की इजाजत दी गई। उन्होंने सरकार से हमले में घायल हुए लोगों से मिलने की इजाजत मांगी। मीरवाइज ने मस्जिद में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, हत्याओं ने हमारे दिलों को छलनी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed