{"_id":"690e54042b07afed7005ba8e","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-agr1006-757349-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल में रासा को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल में रासा को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार
विज्ञापन
टैगोर हॉल में फिल्म फेस्टिवल के समापन पर मुख्य अतिथि सफीना बेग को सम्मानित करते आयोजक। अमर उज
श्रीनगर। कश्मीर वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल का शुक्रवार शाम श्रीनगर के टैगोर हॉल में रंगारंग समापन हुआ। सात दिन चले इस महोत्सव में 60 फिल्में दिखाई गईं, जिनमें से रासा को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। महोत्सव के दौरान प्रशिक्षुओं की कार्यशालाएं भी लगाई गईं। समापन पर उन्हें प्रमाणपत्र दिए गए।
आयोजक मुश्ताक अहमद ने बताया कि महोत्सव के लिए 123 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 60 फिल्मों को दिखाने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें से 55 प्रतियोगिता वर्ग में और 5 गैर प्रतियोगिता वर्ग में हैं। इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों में बांग्लादेश, मिस्र, जर्मनी, ईरान, नेपाल, फिलिस्तीन, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात की फिल्में शामिल थीं।
कश्मीरी, डोगरी, असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, लद्दाखी, मलयालम, मराठी, उड़िया, पहाड़ी, पंजाबी, तमिल, तिब्बती और उर्दू भाषाओं में भारतीय फिल्में प्राप्त हुई हैं। इन्हीं फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इनमें से चुनी गई सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को विभिन्न वर्गों में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को कश्मीर वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल का पांचवां संस्करण संपन्न हुआ। सफीना बेग मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। रीना चौधरी (राजनेता और उद्यमी) और ललित परिमू (बॉलीवुड) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सुबह प्रस्तुति की शुरुआत इन ए फ्रेमवर्क, 43, मैट्रिक पास और शुशुर जैसी चुनिंदा फिल्मों के प्रदर्शन से हुई। शाम को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और समर्थकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इन्हें मिले पुरस्कार
- छात्र वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फिक्शन फिल्म श्रेणी में अंजार बशीर की स्टिच
- छात्र वर्ग में ज्यूरी मेंशन श्रेणी में आमिर अमीन और लतीफ लोन की द पेपर बोट
-छात्र वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र श्रेणी में एजाज डार, पाकीजा कुरैशी और पीरजादा सोहैब की प्लास्टिक शाहमार -सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म जाफर सैयदी की इन ए फ्रेमवर्क (ईरान)
-सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म ताशी दावा और त्सेरिंग वांगडस की लास्ट ड्रॉप (थिग्स्पा) - लघु फिल्म ज्यूरी मेंशन श्रेणी में पीए मुरुगन की माई डैडी इज माई हीरो
-लघु फिल्म ज्यूरी मेंशन श्रेणी में मोहम्मद महमूद की आई वॉन्ट क्राई टुमॉरो (मिस्र)
-लघु फिल्म ज्यूरी मेंशन श्रेणी में अंशुल अग्रवाल की ए नाइट आफ्टर ऑल
-सर्वश्रेष्ठ लघु वृत्तचित्र श्रेणी में एस अकमल हनान और सुरभि दीवान की ट्रांस कश्मीर
-लघु वृत्तचित्र ज्यूरी मेंशन श्रेणी में अनिल कुमार सिंह और ओजगे उयार की आतिश-ए-तिलिस्म
- लघु वृत्तचित्र ज्यूरी मेंशन श्रेणी में इनाम उल रहमान की पेरेंटिंग स्पेशल नीड : सेरेब्रल पाल्सी
-लघु वृत्तचित्र ज्यूरी मेंशन श्रेणी में बिलाल ए जान की कौल - ए मैन ऑफ एक्शन
- सर्वश्रेष्ठ फीचर लेंथ डॉक्यूमेंट्री श्रेणी में शिहाब ओंगल्लूर की रिकाॅर्ड डांस
-सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी में अंगिथ जयराज और प्रीतीश जयराज की रासा -फीचर फिल्म जूरी मेंशन श्रेणी में रेमेश एस मकायिरम की लव इन फोर्टीज -फीचर फिल्म जूरी मेंशन श्रेणी में बोबन गोविंदन की मालावाझी -फीचर फिल्म जूरी मेंशन श्रेणी में गुल रियाज की शुशुर