फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: अंडर-14 और अंडर-17 कबड्डी टूर्नामेंट का विजेता बना अनंतनाग

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। अनंतनाग के पहलगाम में सभी आयु वर्ग की लड़कियों के लिए आयोजित अंतर-जिला प्रांतीय स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट वीरवार को संपन्न हो गया। आठ दिनों तक चले आयोजन में घाटी भर से सर्वश्रेष्ठ कबड्डी प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में टीमों ने जोश के साथ मुकाबले में भाग लिया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग में अनंतनाग जिले की टीम ने बांदीपोरा को हराकर खिताब अपने नाम किया। बडगाम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में भी अनंतनाग ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया और लगातार दूसरा विजेता बना। बांदीपोरा उपविजेता और कुपवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 वर्ग में बांदीपोरा ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने दमदार प्रदर्शन से खिताब अपने नाम किया। पुलवामा उपविजेता और श्रीनगर तीसरे स्थान पर रहा। वहीं कुपवाड़ा जिले में चल रही ज़िला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में कुपवाड़ा और हंदवाड़ा ज़ोन ने फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। गैलिज़ू क्रिकेट स्टेडियम में दोनों के बीच फाइनल मैच होगा। इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय कुपवाड़ा के प्रभारी ने युवा प्रतिभाओं को मज़बूत मंच प्रदान करने, उनकी प्रतिभा की पहचान, पोषण और उन्हें उच्च स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई। संवाद
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed